Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया, आपने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया: CM योगी

Published

on

CM Yogi in vidhan sabha today

Loading

लखनऊ। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा में वित्तवर्ष 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट के आकार पर कहा कि यह बजट पिछले छह साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में हुए विकास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बजट का आकार तीन लाख 40 हजार करोड़ था जबकि इस बार हमने 6 लाख 90 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने यूपी को बीमारू प्रदेश बना दिया था हम अगले पांच साल में इसे देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। आपने प्रदेश में माफियाओं को खड़ा किया और प्रदेश को विकास के पैमाने पर पीछे जाने को मजबूर कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया है। आपने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ दिया था। उन्होंने सपा पर प्रदेश के कलाकारों व लघु उद्यमियों का अपमान करने का आरोप लगाया।

उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की नामौजूदगी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर समस्या के सामने दो रास्ते होते हैं। एक… निदान के लिए भाग लो या फिर समस्या देखकर ही भाग लो…। जैसे अभी नेता प्रतिपक्ष (अखिलेश यादव) की कुर्सी खाली है वैसे ही प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार समस्याओं से अपना पीछा छुड़ाकर भाग लेती थी।

16 से 20 फीसदी पहुंचाना है

मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के कथन को याद करते हुए कहा कि जब संविधान का निर्माण हो रहा था तो संविधान शिल्पी डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि हमें कार्य कैसे शुरू किया जाए इस पर अधिक ध्यान देना चाहिए, चुनौती पर नहीं।

उन्होंने कहा कि अभी देश की अर्थव्यवस्था में यूपी का योगदान सिर्फ आठ प्रतिशत है। हम इसे 16 से 20 प्रतिशत तक ले जाएंगे। यूपी के पास वो सबकुछ है जिससे प्रदेश तरक्की कर सकता है और हम ये करके दिखाएंगे।

सत्ता पक्ष का दावा- इससे बेहतर बजट आज तक नहीं बना

मंगलवार को विधान परिषद में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने छात्रों, नौजवानों एवं किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। जबकि सत्ता पक्ष ने कहा कि इससे बेहतर बजट अब तक नहीं बना है। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच लगातार नोंकझोंक हुई।

सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बजट की चर्चा करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के हॉस्टलों की दशा खराब हैं। इन हॉस्टलों के गिरने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

भाजपा एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।

सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि उन पर जानलेवा हमला करने वाले और हत्या की धमकी देने वालों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मौर्य ने कहा बीएचयू सहित अन्य विश्वविद्यालयों में जानबूझकर छात्रों को फेल किया जा रहा है। एलआईसी सहित अन्य संस्थाओं का निजीकरण हो रहा है।

इस पर विद्यासागर सोनकर ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। विपक्ष को नहीं दिखाई पड़ रहा है।

भाजपा के अरुण पाठक ने कहा कि सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending