Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सिसोदिया का जिक्र कर रोने लगे CM केजरीवाल, कहा- ये उनका सपना था  

Published

on

CM Kejriwal

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज बुधवार को जेल में बंद मनीष सिसोदिया का जिक्र करते हुए रोने लगे। एक शिक्षा संस्थान का उद्घाटन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उनका सपना था। उनकी शुरू की शिक्षा क्रांति को खत्म करने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। एक्साइज पॉलिसी केस में मनीष सिसोदिया अभी जेल में बंद हैं।

सिसोदिया के काम का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल का गला रुंध गया। उन्होंने कहा, ‘ये उनका सपना था। ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति खत्म हो जाए लेकिन हम उसे खत्म नहीं होने देंगे।’ इस दौरान भीड़ सिसोदिया और केजरीवाल जिंदाबाद का नारा लगाने लगी।

केजरीवाल ने आगे कहा, ‘मनीष जी ने इसकी शुरुआत की थी। उनका सपना था कि हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। इन्होंने झूठे-सच्चे आरोप लगाकर, फर्जी मुकदमे करके इतने अच्छे आदमी को इतने महीने तक जेल में डाला हुआ है। उनको लगा कि…उनको जेल में क्यों डाला हुआ है? देश में इतने बड़े-बड़े डाकू घूम रहे हैं, उनको नहीं पकड़ते। उनको मनीष सिसोदिया को इसलिए जेल में डालना है कि वह अच्छे स्कूल बना रहा है, बच्चों को अच्छी पढ़ाई दे रहा है।’

मुख्यमंत्री ने कहा अगर आज मनीष सिसोदिया अच्छी पढ़ाई नहीं दे रहा होता, अच्छे स्कूल नहीं बना रहा होता तो उसको जेल में नहीं भेजते। किसी हालत में जेल में नहीं भेजते। उन्हें तकलीफ हो रही है कि इस तरह से अच्छे-अच्छे स्कूल बन रहे हैं, आम आदमी पार्टी का प्रचार हो रहा है चारों तरफ।

उन्होंने कहा मैं जहां भी जाता हूं देश के अंदर तो सब एक ही बात करते हैं कि स्कूल बहुत अच्छे बन गए दिल्ली के। बच्चों के नतीजें बड़े अच्छे आने लगे। गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लग गई। इसीलिए उनको तकलीफ हो रही है। अगर मनीष सिसोदिया जी शिक्षा पर आपके लिए काम नहीं करते तो उनको जेल नहीं होती। हमें उनके सपने पूरे करने हैं। उनके काम को नहीं रोकना है। उम्मीद है वह बहुत जल्दी बाहर आएंगे।

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending