Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: विद्यालय में गिरा पेड़, कई बच्चे दबे; सीएम योगी ने दिए यह निर्देश

Published

on

Loading

चित्रकूट। उप्र के चित्रकूट जनपद के रामनगर विकासखंड के बांधी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आज शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बारिश में जड़ों की मिट्टी से पकड़ कमजोर होने से बड़ा पेड़ गिरने से नीचे खड़े करीब एक दर्जन बच्चे दब गए। घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने अफसरों को राहत व बचाव के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में आज शनिवार सुबह करीब आठ बजे बच्चे बाहर मैदान में प्रार्थना कर रहे थे। कुछ बच्चे पुराने पीपल के पेड़ के नीचे खड़े थे। देर रात हुई बारिश में मिट्टी नम होने जाने से जड़ों की पकड़ कमजोर हो जाने से सुबह पेड़ अचानक गिर गया। इसमें नीचे खड़े होकर प्रार्थना कर रहे करीब एक दर्जन बच्चे दब गए।

पेड़ गिरते ही स्कूल और आसपास ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन लोगों ने पेड़ के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला।जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि पेड़ गिरने से करीब एक दर्जन बच्चों को मामूली चोट आई थी, उनका उपचार रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। ‌इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया और छह घायल बच्चों को भर्ती करके उपचारित किया गया।

घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान में लिया है। उन्होंने ट्वीट करके अधिकारियों को बच्चों के उपचार और कार्रवाई का निर्देश दिया है। पेड़ काफी पुराना पेड़ था, बारिश के बाद जड़ों की मिट्टी से पकड़ कमजोर पड़ गई थी। इसकी वजह से पेड़ गिरने की बात कही जा रही है।

ये हुए घायल

शिवऔतार पुत्र विद्यासागर, सुष्मिता पुत्री उमाशंकर, कीर्ति पुत्री लवलेश कुमार, चाहत पुत्र सुशील कुमार, माया पुत्री राम नरेश पाल, पूजा पुत्री शिवप्रताप, अंतिमा पुत्री राम अवतार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया। ‌

 

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा

Published

on

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, “फिर एक बार मोदी सरकार”। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद के मुद्दे पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है।

Continue Reading

Trending