Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वुहान में फिर से जाग उठा कोरोना वायरस, मचा हड़कंप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैला कोरोना वायरस अब एक बार फिर अपने ही घर पहुंच गया है। हुबेई प्रांत के वुहान में एक बार फिर कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

हैरानी की बात ये है कि इस बार यह वायरस चीन के किसी शहर से नहीं बल्कि दूसरे देश से आया है। जानकारी के मुताबिक इंग्लैंड से आए एक युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

युवक चीन का ही नागरिक है और इंग्लैंड में पढ़ाई करता है। छात्र का नाम झोऊ बताया जा रहा है। दरअसल, 16 साल के झोऊ का इंग्लैंड में कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था जिसके बाद उसे अपने देश जाने की अनुमति मिल गई।

लेकिन यह आते ही उसका रिजल्ट पॉजिटिव आ गया। बता दें कि वुहान में पिछले 10 दिनों में सिर्फ एक ही कोरोना वायरस का मामला सामने आया था। लेकिन अब इस छात्र के जाने से चीन की सरकार सतर्क हो गई है।

वुहान के स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि यह झोउ वुहान का पहला इंपोर्टेड केस है. यानी पहला केस जो विदेश से संक्रमित होकर वुहान आया हो. जबकि उसके अंदर कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending