Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी का कारोबार बंद, इस कंपनी पर है डेटा चोरी का आरोप

Published

on

Loading

लंदन बेस्ड कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने कंपनी को बंद करने की घोषणा की है। कैंब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक से डाटा चोरी कर उसका चुनाव अभियान में गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। कैंब्रिज एनालिटिका पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कंपनी है।

कैंब्रिज एनालिटिका ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि कंपनी ने किसी भी तरह के गलत काम नहीं किया है। पर जब से यह आरोप लगे हैं तब से कंपनी के क्लाइंट्स का कंपनी पर विश्वास कम हो गया और वे सभी साथ छोड़ चले गए, इसमें निगेटिव मीडिया कवरेज का बड़ा हाथ है।

फेसबुक ने कैंब्रिज एनालिटिका पर आरोप लगाया था कि करीब 8.70 करोड़ लोगों के डेटा तक एक ऐप से पहुंच बनाई गई। बाद में इसे एक राजनीतिक सलाह देने वाली कंपनी को दे दिया गया। सोशल नेटवर्किंग साइट ने ये भी कहा कि उनकी खुद की जांच जारी रहेगी। बीबीसी के मुताबिक, फेसबुक का कहना है इस मामले में उनकी जांच जारी रहेगी।

फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, “इससे असल में क्या हुआ था, यह समझने के लिए हमारी प्रतिबद्धता और दृढ़ता में कोई बदलाव नहीं होगा और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो।”

उन्होंने कहा, “हम जांच के लिए संबद्ध प्रशासन के साथ सहयोग देना जारी रखेंगे।”

कैम्ब्रिज एनालिटिका के प्रवक्ता क्लेंरेस मिशेल ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में बीबीसी का उल्लेख करते हुए कहा, “पिछले कई महीनों में कैम्ब्रिज एनालिटिका पर कई तरह के आरोप लगे हैं और कंपनी अपने रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के प्रयासों के बावजूद उन गतिविधियों को लेकर बदनामी झेल रही है, जो न सिर्फ वैध हैं बल्कि राजनीतिक और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में ऑनलाइन विज्ञापन के घटक के रूप में स्वीकार्य भी है।”

बयान के मुताबिक, “कैम्ब्रिज एनालिटिका के इस विश्वास के साथ कि उनके कर्मचारियों ने नैतिकता और वैधता के साथ काम किया है, इस तरह की नकारात्मक मीडिया कवरेज से कंपनी के ग्राहक और सप्लायर्स हमसे दूर चले गए। परिणामस्वरूप, हम अधिक समय तक कारोबार जारी नहीं रख सकते।”
बयान में यह भी कहा गया कि कैम्ब्रिज एनालिटिका की पेरेंट कंपनी एससीएल इलेक्शंस दिवालिया हो गई है और उसकी दिवालिया प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि कैंब्रिज एनालिटिका पर भारत समेत विश्व के कई देशों के चुनाव अभियान को प्रभावित करने का आरोप लग चुका है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending