Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में 15 दिनों के लिए कैद हुए 100 से ज्यादा सरकारी कर्मचारी, जानिए वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली हलवा पार्टी के बाद शनिवार को आम बजट से जुड़े कागजात की छपाई शुरू हो गई। नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय के बेसमेंट छपाई के शुरू होते ही 100 अधिकारी और कर्मचारी अगले 15 दिनों के लिए कैद हो गए हैं।

इस बार की हलवा सेरेमनी पिछली बार से कुछ अलग नजर आई। अरुण जेटली की जगह इस बार नई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभी कर्मचारियों के साथ हलवा खाकर बजट की छपाई की शुरूआत की।

आने वाली 5 जुलाई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करना है। ऐसे में लगभग 100 कर्मचारियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

ऐसा इसलिए है क्योंकि बजट सत्र एक बहुत ही गोपनीय मामला है और इन कर्मचारियों को पूरी दुनिया के साथ 10 दिनों तक संपर्क बंद रखना पड़ता है।

बजट के दौरान वित्त मंत्रालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होती है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को वित्त मंत्रालय में प्रवेश नहीं दिया जाता है।

मुद्रण अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने सहयोगियों के साथ बाहर निकलने या मिलने की अनुमति नहीं है। यदि किसी को मंत्रालयों का दौरा करना बहुत महत्वपूर्ण है, तो उसे सुरक्षा गार्ड के साथ अंदर भर्ती कराया जाता है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending