Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोनाः इस मुस्लिम देश में बेअसर हुआ वायरस, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से निकलकर अब पूरी दुनिया में फैल चुका है। यह वायरस हर रोज हजारों की संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

दुनिया का हर देश इसे रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है। विश्व में कई ऐसे देश हैं जहां हर दिन हजारों को इस वायरस की वजह से मर रहे हैं तो ऐसे भी देश हैं जिसने समय रहते सख्त कदम उठाए और वायरस के इरादों को नाकाम कर दिया।

ऐसा ही एक मुस्लिम देश है जहां कोरोना अपना कहर नहीं बरपा सका। हम बात कर रहे हैं मुस्लिम देश ब्रुनई की। ब्रुनेई दक्षिण-पूर्व एशिया का एक छोटा सा इस्लामिक देश है।

मौजूदा समय में यहां ना के बराबर कोरोना के केस हैं। वायरस न फैलने के पीछे यहां के सुल्तान द्वारा लागू किए गए सख्त नियम हैं जिससे कोरोना का फैलाव इस देश में नहीं हो सका।

जानकारी के मुताबिक यहां अबतक कोरोना वायरस के केवल 136 केस ही पाए गए हैं जिसमें से 104  रिकवर हो गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

ब्रुनई का नाम उन देशों में शामिल है जहां राजशाही है। इस देश के सुल्तान का नाम हसनअल बोल्किया (Hassanal Bolkiah) हैं। यहां के सुल्तान के पास ही पूरी सत्ता है।

एक तीर्थयात्री जो मलेशिया से लौटा था वह ब्रुनेई का पहला निवासी था जो कोरोना वायरस से संक्रमित था। जब  ब्रुनेई में पहले कोरोना केस की पुष्टि हुई उसी समय सुल्तान ने कई चीजों पर रोक लगा दी थी।

24 मार्च 2020 से, ब्रुनेई ने (विदेशियों के लिए) और देश से बाहर (सभी के लिए)  आने जाने पर रोक लगा दी थी। जो लोग विदेश से लौटे हैं उन्हें 14 दिन के लिए क्वारनटीन सेंटर में रहने के लिए कहा गया। शादियों और खेल आयोजनों, सामूहिक बैठकों में शामिल होने पर पूरी तरह रोक लागू की गई है साथ ही मस्जिदों में जाने की भी पाबंदी लगा दी गई।

देश के सुल्तान ने कोरोना वायरस टेस्ट की क्षमता को 10 गुना बढ़ा दिया। मलेशिया के द स्टार न्यूज पेपर के अनुसार  22 मार्च को सुल्तान ने कहा था, ‘स्वास्थ्य मंत्रालय चिकित्सा कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसी के साथ टेस्टिंग की क्षमता भी वृद्धि होगी.. टेस्टिंग की क्षमता 10 गुना बढ़ाने के लिए virology laboratory तैयार करवाई जा रही है।’

सुल्तान ने ब्रुनेई में लोगों से कहा किसी भी प्रकार की खरीदारी करते समय पैनिक होने की जरूरत नहीं है। चावल और चीनी की पूर्ति करने के लिए सरकार के पास पर्याप्त भंडार है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending