Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

इधर फेरों के इंतज़ार में खड़ा था दूल्हा, उधर शौच के बहाने प्रेमी के साथ दुल्हन..

Published

on

Loading

लखनऊ। वो कहते हैं न कि दिमाग पर प्यार का फितूर छाया रहता है तो रिश्ते नाते, इज्जत, संस्कार आदि कोई भी बात समझ नहीं आती। आंखों के सामने सिर्फ मोहब्बत के सतरंगी सपने छाए रहते हैं। ठीक ऐसे ही प्यार में पागल एक लड़की ने यूपी के शाहजहांपुर में शादी मे फेरे लेने के बाद शौच का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

दरअसल, तय वक्त के अनुसार दूल्हा बारात लेकर पांच जुलाई की रात दुल्हन के घर पहुंच गया। सभी रस्में पूरी की गईं। उसके बाद जब फेरे लिए गए तो दुल्हन ने शौच की बात की। जिसके बाद दुल्हन अकेले ही शौच करने चली गई। फेरे के बाद दुल्हन की विदाई होनी थी। दूल्हे और उसके परिजनों की नजर दुल्हन पर ही थी।

जब एक घंटे तक दुल्हन शौच से नहीं लौटी तो दूल्हे पक्ष को कुछ गलत होने का एहसास होने लगा और दूल्हे के पिता ने दुल्हन के पिता को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद शादी में ही एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी दूल्हे से करके दुल्हन की विदाई कर दी। दूल्हा दूल्हन को लेकर विदा होकर चला गया। उसके बाद तलाश शुरू हुई गायब हुई दुल्हन की।

दुल्हन का प्रेम प्रसंग गांव के रहने वाले एक युवक से एक साल पहले से चल रहा था। दुल्हन के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब प्रेमी के घर दबिश दी तो प्रेमी घर पर ही मिला और दुल्हन के गायब होने मे हाथ न होना बताया। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो प्रेमी ने राज उगल दिया।

प्रेमी कि निशानदेही पर दुल्हन को एक खेत से बरामद किया गया। प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह घर से इसलिए गायब नहीं हुआ कि सबको शक उस पर होता। प्रेमी ने ही प्रेमिका को खेत पर रात भर छुपने के लिए कहा था ताकि किसी को उसके ऊपर शक न हो। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending