Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

देशद्रोहियों को देशभक्त दिखाने की हो रही कोशिश : अमित शाह

Published

on

देशद्रोहियों को देशभक्त दिखाने की कोशिश, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उप्र के मथुरा (वृंदावन) में भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन

Loading

 

देशद्रोहियों को देशभक्त दिखाने की कोशिश, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उप्र के मथुरा (वृंदावन) में भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन

मथुरा| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां शनिवार को जेएनयू विवाद पर कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का नाजायज फायदा उठाया जा रहा है। देशद्रोहियों को देशभक्त दिखाने की कोशिश की जा रही है। उप्र के मथुरा (वृंदावन) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेएनयू विवाद पर भी जमकर हमला किया। शाह ने कहा कि राष्ट्र विरोधी नारों को अभिव्यक्ति की आजादी का चोला पहनाने की कोशिश की जा रही है। राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान जेएनयू का मुद्दा काफी गरमाया रहा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देशभर के भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे।

वृंदावन में भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन

शाह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश विरोधी नारे लगाने वालों और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को देशभक्त दिखाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। पूरे भाषण में शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर रखा। शाह ने सोनिया से जेएनयू विवाद पर अपना पक्ष रखने की मांग भी की। कार्यक्रम में शामिल होने आए युवाओं को संबोधित करते हुए शाह ने यह कहने की जरूरत महसूस की कि ‘केंद्र में भाजपा की सरकार काफी मजबूत है और अगले 25 सालों तक मजबूती से बनी रहेगी। उधर, भाजयुमो के बदायूं जिला अध्यक्ष कुलदीप वार्ष्‍णेय ने कहा है कि जो कोई जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जीभ काटकर लाएगा, उसे वह पांच लाख रुपये का इनाम देंगे। कन्हैया को दिल्ली उच्च न्यायालय ने छह महीने के लिए जमानत दी है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending