Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का दावा- CM हेमंत सोरेन को भगाने में अरविंद केजरीवाल ने की मदद

Published

on

BJP MP Nishikant Dubey claims - Arvind Kejriwal helped in driving away CM Hemant Soren

Loading

रांची/नई दिल्ली। झारखण्ड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सड़क माध्यम से दिल्ली से भगाने में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मदद की है। निशिकांत दुबे ने कहा कि केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को वाराणसी तक पहुंचने में मदद की और फिर यहां से मिथिलेश कुमार की मदद से सोरेन रांची पहुंचे।

हालांकि, निशिकांत दुबे के इस बयान पर न ही केजरीवाल और न ही मिथिलेश कुमार ने कोई प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि आज अपने आवास पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष पेश होंगे। सोमवार 29 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी। कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि 26 जनवरी से ही सोरेन दिल्ली में मौजूद हैं।

सोमवार से गायब थे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन चार्टर्ड विमान से दिल्ली गए थे और उसी दिन वापस लौटने की भी उम्मीद थी। ईडी टीम को हवाईअड्डे पर तैनात किया गया था। सोमवार की सुबह ईडी की टीम सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। वहां सोरेन नहीं मिले। एजेंसी ने आवास से 36 लाख रुपये, दो बीएमडब्ल्यू कार और अन्य दस्तावेज जब्त किया।

झारखंड में भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने सोरेन को ढूंढने के लिए 11,000 नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए एक विज्ञापन निकाला था। मंगलवार को झारखंड के गायब बताए जा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 40 घंटे बाद रांची पहुंचे।

सुबह उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं। कयास है कि हेमंत अपनी जगह पत्नी को मुख्यमंत्री पद सौंप सकते हैं।

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending