Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: दो मुस्लिम भाइयों की साजिश, भगवा पहनकर किया मज़ार में तोड़फोड़

Published

on

Loading

बिजनौर। उप्र के बिजनौर में सांप्रदायिक माहौल ख़राब करने की कोशिश करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल माहौल खराब करने के मकसद से बिजनौर के शेरकोट इलाके की कई सौ साल पुरानी मज़ार को दो मुस्लिम भाइयो ने निशाना बनाते हुए हिन्दू धर्म की पोशाक (भगवा) पहनकर मज़ार में जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नही दोनों ने मज़ार पर चढ़ाई जाने वाली चादरों को आग के हवाले भी कर दिया।

डीएम एसपी की सूझबूझ के चलते शहर में माहौल खराब करने का उनका मकसद कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और गहनता से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दोनों भाई शेरकोट इलाके के ही रहने वाले है।

प्राप्त समाचार के अनुसार शेरकोट इलाके के मुस्लिम समुदाय के दो सगे भाई आदिल व कमाल ने भगवा रंग के कपडे पहनकर सैकड़ो साल पुरानी दरगाह भूरे शाह बाबा, जलालशाह बाबा क़ुतुब शाह की मज़ार को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक मज़ारों को तहस नहस कर दिया।

इतना ही नही दोनों शातिर भइयो ने मज़ार पर चढ़ी सभी चादरों को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल शुरुआती जांच में यही अंदाज़ लग जा रहा हैं कि माहौल को बिगाड़ने की नीयत से दोनों सगे भइयो ने भगवा रंग का चोला पहनकर वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल, कुछ राहगीरों ने उन्हें मज़ार पर तोड़फोड़ करते देख लिया था और पुलिस को सूचन दे दी डीएम एसपी तत्काल मौका-ए-वारदात पर पहुँचकर स्थिति को कंट्रोल में किया और आनन फानन में टूटी हुई तीनो मज़ारों पर मरमत का काम शुरू करा दिया। पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भइयो को गिरफ्तार कर लिया जिनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending