Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार : छात्र की हत्या का आरोपी जद (यू) एमएलसी का बेटा रॉकी गिरफ्तार

Published

on

बिहार : छात्र की हत्या का आरोपी जद (यू) एमएलसी का बेटा रॉकी गिरफ्तार

Loading

बिहार : छात्र की हत्या का आरोपी जद (यू) एमएलसी का बेटा रॉकी गिरफ्तार

गया| बिहार के गया में छात्र आदित्य सचदेव की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) की विधान पार्षद (एमएलसी) मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) अवकाश कुमार ने रॉकी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि रॉकी को मंगलवार तड़के बोधगया से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रॉकी के पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि शनिवार देर रात बोधगया से लौट रहे जद (यू) विधान पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी की लैंड रोवर क्रूज कार को एक व्यवसायी के बेटे आदित्य सचदेवा ने ओवरटेक किया, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रॉकी ने कथित तौर पर 19 वर्षीय आदित्य को गोली मार दी। घायल आदित्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने रॉकी के पिता बिंदी यादव और मनोरमा देवी के अंगरक्षक राजेश कुमार को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending