Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

हेल्थ

बहुत लाभकारी है भुना चना, दूर होती है मोटापे और कब्ज की समस्या

Published

on

Bhuna Chana Benefits

Loading

नई दिल्ली। वर्तमान समय में अधिकतर बीमारियाँ गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से शरीर में घर बना लेती हैं। जंक फूड्स के अत्यधिक सेवन और वर्कआउट न करने के चलते मोटापा और कब्ज की समस्या होती है। जंक फूड में फैट अधिक रहता है और लिवर इसको आसानी से पचा नहीं पाता है।

यह भी पढ़ें

हार्ट अटैक से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, सही खानपान व व्यायाम है जरूरी

कांग्रेस के फॉर्म्युले से दो डेप्युटी सहित सुखविंदर सिंह सुक्खू बन सकते हैं सीएम

अगर आप भी कब्ज या मोटापे से परेशान हैं, तो रोजाना भुने चने का सेवन कर कब्ज से बहुत जल्द आराम पा सकते हैं, साथ ही इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, कई अन्य बीमारियों में भी भुना चना लाभकारी होता है।

भुने चने के फायदे

-भुने चने में आवश्यक पोषक तत्व प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, फोलेट, फास्फोरस, तांबे, फैटी एसिड पाए जाते हैं। फाइबर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

-फाइबर रिच फूड खाने से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही पाचन तंत्र सही से काम करता है। साथ ही क्रेविंग की समस्या भी दूर होती है।

-भोजन में फाइबर की कमी, गलत खानपान और चाय-कॉफी के अधिक सेवन से कब्ज की समस्या होती है। इसके लिए आप भुने चने का सेवन कर सकते हैं। भुने चने में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

-भुने चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी भुने चने का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, भुने चने खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हृदय स्वस्थ रहता है।

Bhuna Chana Benefits, Bhuna Chana, Bhuna Chana good for health,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी स्थिति में डॉक्टर की राय जरूर लें।

Continue Reading

लाइफ स्टाइल

तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय

Published

on

By

Death due to heart diseases increasing

Loading

नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

अच्छी और गहरी नींद

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।

Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending