Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दुष्कर्म की घटनाओं के बाद आश्चर्यजनक रूप से चुप रहते हैं मुख्यमंत्री : कमलनाथ

Published

on

Loading

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, मध्य प्रदेश दुष्कर्म में देश में अव्वल है, यह शर्मनाक आंकड़ा छूने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, लेकिन शिवराज ‘मामा’ पर कोई असर नहीं हो रहा है।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर हत्या किए जाने पर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में मध्यप्रदेश दुष्कर्म प्रदेश बन चुका है।

कमलनाथ ने कहा है कि इस घटना से सभी का सिर शर्म से झुक गया है। मुख्यमंत्री किस मुंह से महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं। दुख तो इस बात का है इस तरह की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री आश्चर्यजनक रूप से चुप रहते हैं। उन्हें जनता को स्पष्ट करना चाहिए कि दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने कौन से ठोस कदम उठाए हैं।

कमलनाथ ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश दुष्कर्म में देश में अव्वल है। बच्चों के अपहरण और यौन शोषण के मामले में प्रदेश तीसरे नंबर पर है। महिलाओं पर यौन हिंसा को लेकर किए गए हमले और उन्हें अपमानित करने में भी मध्यप्रदेश तीसरे नंबर पर है। औसतन हर दिन महिलाओं के साथ 13 अनाचार के मामले प्रदेश में हो रहे हैं। पिछले एक साल में 5300 ज्यादती की घटनाएं हुई हैं।

दुष्कर्म बाद नाबालिग को जिंदा जलाया

मध्य प्रदेश के खुरई में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने बाद उसे जिंदा जलाकर मार डालने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता के एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। यह मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिह का विधानसभा क्षेत्र है। गृहमंत्री ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटना पर संवेदना व्यक्त की और दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमजीत सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया, “दो में से एक आरोपी रविंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि भरत की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और पास्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।” इनपुट आईएएनएस

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending