Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एच.डी.कुमारस्वामी आज लेंगे कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में भाजपा विरोधी करेंगे गलबाहियां

Published

on

Loading

कर्नाटक चुनाव परिणाम में कई रंग दिखे। पहले भाजपा के बी.एस. येदियुरप्पा ने ढाई दिन के मुख्यमंत्री पद को संभाला और फिर बहुमत न होने की वजह से इस्तीफा दे दिया। आज एच.डी. कुमारस्वामी कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुमारस्वामी जेडीएस पार्टी से हैं। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष जी. परमेश्वरा जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में की एक खास बात यह भी रहेगी की भाजपा विरोधी लगभग सभी पार्टियां इस शपथ ग्रहण समारोह में दिखेंगी।

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष जी. परमेश्वरा जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे।

मंत्रिमंडल में कुल 34 मंत्री होंगे जिसमें से कांग्रेस के 22 और जेडी-एस के 12 मंत्री होंगे।विधानसभा का स्पीकर कांग्रेस से होगा और डिप्टी स्पीकर जेडी-एस से होगा। स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों की घोषणा गुरुवार को की जाएगी और कैबिनेट मंत्रियों के नामों व विभागों की घोषणा सदन में बहुमत परीक्षण के बाद की जाएगी।

एच.डी. कुमारस्वामी कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

कुमारस्वामी के बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा विरोधी पार्टियां वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी एकता प्रदर्शित करेंगी। सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद हाथ में आए इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व संप्रग की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती, समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, द्रमुक मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेता एम.के. स्टालिन, रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी और अभिनेता से नेता बने कमल हासन भी मौजूद रहेंगे।

इनके अलावा इस समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्रप्रदेश के नेता चंद्रबाबू नायडू भी शिरकत करेंगे। वहीं कांग्रेस रहित तीसरे मोर्चे को हवा देने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव इस समारोह में नहीं आएंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह

विपक्ष के इन प्रयासों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश में माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में है और एनडीए 2014 की तुलना में और ज्यादा बहुमत के साथ फिर सत्ता में आएगी।

उन्होंने इस संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, “ममता बनर्जी कर्नाटक में क्या करेंगी और कुमारस्वामी बंगाल में क्या करेंगे।”

बी.एस. येदियुरप्पा ने ढाई दिन के मुख्यमंत्री

इससे पहले कर्नाटक के राजनीतिक तूफान का अंत तब हो गया था, जब सर्वोच्च न्यायालय ने भाजपा के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को 15 दिन के बजाय 26 घंटे के अंदर सदन में बहुमत साबित करने का आदेश दिया। लेकिन विश्वास मत हासिल करने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इस तरह येदियुरप्पा ढाई दिन के मुख्यमंत्री साबित हुए। (इनपुट आईएएनएस)

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending