Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

घर पर राशन मिला तो खुश हुए लाभार्थी, पंजाब सरकार का दिया धन्यवाद

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब के आम लोगों को जब घर पर ही सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा राशन मिला तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। आपको बता दें कि पंजाब में जब से सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई है, उसी दिन से लोगों का जीवन आसान करने के लिए सरकार द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में एक और इंकलाबी कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा गाँव सलाना दुल्ला सिंह वाला, ब्लॉक अमलोह से घर-घर राशन स्कीम की शुरुआत की गई और दोनों मुख्यमंत्रियों द्वारा गाँव के लाभार्थियों के घर-घर जाकर राशन दिया गया।

इस स्कीम के स्वरूप लोगों को राशन के लिए लाईनों में खड़े होकर इन्तज़ार करने से निजात मिल गया है, जिससे लाभार्थी बेहद खुश हैं और पंजाब सरकार के धन्यवादी हैं। मुख्यमंत्री के हाथों से राशन प्राप्त करने वाली लाभार्थी तेज कौर ने कहा, अब हमें राशन घर में ही मिलेगा और लाईनों में खड़े होने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। हमें बिजली का बिल भी ज़ीरो आ रहा है। हम पंजाब सरकार के धन्यवादी हैं।

इसी तरह लाभार्थी राम सिंह ने कहा, बहुत बढिय़ा लगा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान घर आकर राशन देकर गए। अब हमें लाईनों में नहीं खड़ा पड़ेगा। पहली बार कोई मुख्यमंत्री घर आया है। हमारा बिजली का बिल भी ज़ीरो आया है। सलाना दुल्ला सिंह वाला के बंत सिंह ने कहा, हमारे घर मुख्यमंत्री साहब आकर राशन देकर गए हैं, बहुत बढिय़ा लगा। पहले दूर जाकर लाईनों में खड़ा होना पड़ता था। अब राशन घर आऐगा बहुत आरामदारी हो गई है।

लाभार्थी मलकीत सिंह ने कहा, बहुत बढिय़ा लगा कि मुख्यमंत्री जी घर आए और राशन देकर गए। पहले हमें डिपूओं में घूमना पड़ता था, लाईनों में लगना पड़ता था, अब काम छोडक़र लाईनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा।

Continue Reading

पंजाब

पटियाला: ऑनलाइन ऑर्डर किया केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत, घरवालों की मुश्किल से बची जान

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पटियाला में 10 वर्षीय लड़की की ऑनलाइन आर्डर किया बर्थडे केक खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 273 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जन्मदिन का केक खाने के बाद लड़की की मौत हो गई। केक खा कर परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मौत का सही कारण जानने के लिए हम विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।” बेकरी के मालिक के खिलाफ ‘लापरवाही से मौत का कारण बनने और विषाक्त भोजन सप्लाई करने’ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लड़की के जन्मदिन समारोह के लिए 24 मार्च को केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार मिला, लेकिन 10 वर्षीय लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेकरी का नाम और स्थान अज्ञात है, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसके संचालन और उत्पादों की गुणवत्ता की गहन जांच की मांग की है। मृतका के दादा ने मीडिया को बताया कि परिवार ने 24 मार्च को शाम करीब छह बजे ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था।

उन्होंने कहा, “रात करीब 11 बजे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दो छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। उस वक्त घर पर पांच लोग थे। सबसे छोटी बेटी की जान बच गई क्योंकि उसने केक उल्टी कर दी थी, लेकिन हमने दूसरी लड़की को खो दिया।” केक लड़की की मां काजल ने ऑर्डर किया था। बिल की कॉपी में पटियाला में पंजीकृत ‘केक कान्हा’ के जिस पते का उल्लेख है वहां इस नाम की कोई दुकान नहीं है।

Continue Reading

Trending