Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए बास्केटबाल का अभ्यास: अर्जुन

Published

on

Loading

Arjun-Kapoor-denies-back-injury-rumours

मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए बास्केटबॉल का अभ्यास कर रहे हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं। अर्जुन (30) ने मंगलवार रात ट्विटर पर अपनी बिना कमीज वाली तस्वीर साझा की। अर्जुन ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए बास्केटबाल का अभ्यास। फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लेखक चेतन भगत द्वारा लिखित इसी नाम के एक उपन्यास का रूपांतरण है। यह पहली बार नहीं है कि जब अर्जुन किसी रूपांतरण में काम कर रहे हों, इससे पहले वह ‘2 स्टेट्स’ में भी काम कर चुके हैं। यह फिल्म भगत सिंह की किताब ‘टू स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ पर आधारित थी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending