Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अब बाबा साहेब की मूर्ति पर चढ़ाया भगवा रंग, दलितों में गुस्सा

Published

on

Loading

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब यानी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ लगातार छेड़छाड़ की खबरों के बीच अब मूर्ति के रंग में बदलाव सुर्खियों में छा गया है। सूबे के बदायूं जिले में कुछ शरारती तत्वों ने अंबेडकर की मूर्ति का रंग बदलकर नीला से भगवा कर दिया है।

बदायूं के दुगरैया गांव में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति है। पिछले दिनों इसी मूर्ति के साथ शरारती तत्वों ने तोडफ़ोड़ की थी, जिसके बाद इलाके के लोगों ने रोष जताया था। आनन-फानन में आगरा से मंगवाकर उसी जगह पर बाबा साहेब की नई मूर्ति स्थापति की गई। हालांकि सात अप्रैल की रात किसी ने इस मूर्ति को भगवा रंग में रंग दिया।

रविवार को ग्रामीणों के बीच इस नई मूर्ति का अनावरण किया गया। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम समेत बसपाइयों ने जोश-खरोश के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, लेकिन नई प्रतिमा पहले वाली से अलग थी। नई प्रतिमा नीले रंग की बजाए भगवा रंग में रंगी है। यही नहीं अक्सर कोट और ट्राउजर में दिखने वाले अंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग की शेरवानी पहनाई गई है।

मूर्ति का रंग बदलने पर कई दलित संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बदायूं जिले के अध्यक्ष भारत सिंह जाटव ने कहा कि अंबेडकर की प्रतिमा में उनके कोट का रंग बदलने से समुदाय के लोग गुस्से में है। बदायूं के दातागंज से दो बार विधायक रह चुके पूर्व बीएसपी विधायक सिनोद शाक्य का कहना है कि राज्य की कई इमारतों को भगवा रंग करने के बाद अब बीजेपी सरकार अंबेडकर की मूर्तियों का भगवाकरण करना चाहती है, यह स्वीकार नहीं है। अगर मूर्ति का रंग नीला नहीं किया गया तो हम जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending