Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ज्योतिष ने की भविष्यवाणी अगर 23 की जगह 24 को आए नतीजे को इस पार्टी को होगा बंपर फायदा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के मतदान आज यानि रविवार को देश के 15 राज्यों की 59 सीटों पर हो रहे हैं। अंतिम चरण के चुनाव के बाद 23 तारीख चुनाव रिजल्ट घोषित होने हैं लेकिन उससे पहले राजनीतिक दल द्वारा सियासी जोड़तोड़ की कवायद शुरू कर दी गई है।

इसी कड़ी में तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को तीसरा मोर्चा तैयार करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात शुरू कर दी।

अगले पांच सालों के लिए सत्ता किसे मिलेगी इसके तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। लोगों के मन में एक ही सवाल है कि क्या नरेंद्र मोदी दोबारा केंद्र की सत्ता में आएंगे या 2019 में बदलाव आएगा।

इन तमाम आकलनों के बीच अंक ज्योतिषीय गणना में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों के लिए सकारात्मक सकारात्मक संकेत दिखा रहा है।

ज्योतिषाचार्य डॉ अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार 23 मई 2019 को शुरू हो रही मतगणना भाग्यांक के आधार पर नरेंद्र मोदी के पक्ष में है। मतगणना दिनांक 23 का पूर्णांक 5 है। अंक 5 नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि 17-09-1950 के अनुसार, उनका भाग्यांक है।

ऐसे में मतगणना 23 को शुरू होकर रात 12 बजे तक पूर्ण हो जाती है, तो निश्चित ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए और भाजपा को फायदा होगा। कारण, नमो का जन्मांक 8 और भाग्यांक 5 है।

इसके इतर मतगणना लंबी चलती है। वह 24 तारीख में प्रवेश करती है, तो यह राहुल गांधी के लिए सकारात्मक संकेतों की झड़ी लगा सकती है। कारण, राहुल गांधी की जन्मतिथि 19-06-1970 है। उनका जन्मांक 1 और भाग्यांक 6 है। 24 तारीख का पूर्णांक 6 बनता है। 6 अंक रागा का भाग्यांक है। ऐसे में अंकों के आंकलन से कहा जा सकता है कि मतगणना की शुरुआत नमो के पक्ष में रह सकती है। तो प्रक्रियागत लंबी अवधि रागा को लाभ पहुंचा सकती है।

यहां यह भी स्पष्ट कर दें कि मतगणना का आरंभ धनु के चंद्रमा में होगा. धनु में चंद्रमा का शनि से संयोग भ्रमपूर्ण स्थिति का संकेतक है। ज्योतिषाचार्य डॉ अरुणेश कुमार शर्मा का कहना है कि ऐसे में परिणाम भी भ्रमपूर्ण और अस्पष्ट आ सकते हैं, अर्थात् किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार कम ही हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending