Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए केजरीवाल ने मिलाया कांग्रेस से हाथ? पहुंचे इस बड़े नेता के घर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राजनीति में वाद-विवाद, आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं। लेकिन सभी नेता कोशिश करते हैं कि आपसी रिश्तों में कोई तल्खी न आए। जैसे अटल जी के निधन पर सम्पूर्ण राजनीति जगत उनके लिए आदरभाव प्रकट कर रहा था। लेकिन आश्चर्य तब होता है कि जब कांग्रेस के खिलाफ़ आंदोलन से पैदा हुई और इन दिनों मुश्किलों में घिरी पार्टी ‘आप’ के कर्ताधर्ता अरविंद केजरीवाल पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर उनका स्वास्थ्य जानने पहुंचते हैं और लौटकर उनके ट्वीट भी करते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को अस्वस्थ पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से उनके आवास पर जाकर मिले और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। केजरीवाल ने वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित को हराया था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित बीते कुछ समय से अस्वस्थ हैं। चिकित्सकों ने उन्हें शल्य चिकित्सा कराने की सलाह दी है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, शीला दीक्षित से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्हें दिल से जुड़ी समस्या है और जल्द ही उनकी सर्जरी होगी। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

केजरीवाल ने वर्ष 2013 में 15 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को एक भी सीट नहीं जीतने दी थी और भ्रष्टाचार-रोधी आंदोलन में उनकी सहयोगी रहीं किरण बेदी को बतौर मुख्यमंत्री उम्मीदवार पेश करने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी मात्र तीन सीट जीत पाई थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending