Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लोकसभा की कार्यवाही आंध्र प्रदेश के मुद्दे पर बाधित

Published

on

लोकसभा की कार्यवाही आंध्र प्रदेश के मुद्दे पर बाधित

Loading

लोकसभा की कार्यवाही आंध्र प्रदेश के मुद्दे पर बाधितनई दिल्ली| लोकसभा में मंगलवार को आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने का मुद्दा उठा, जिस पर खूब हंगामा हुआ। भारी शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई और इसे 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा में आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग प्रश्नकाल के दौरान तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों ने उठाई। वे इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे थे।

इस पर सदन की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि वह प्रासंगिक नियमों के अनुरूप और पूर्व नोटिस मिलने पर ही सदन में चर्चा की देंगी।

तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि अध्यक्ष को सदन में एक संक्षिप्त बहस की अनुमति देनी चाहिए, क्योंकि यह विषय राज्य के अधिकार और संविधान की संघीय संरचना के लिए प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा, “मैंने तेदेपा के सदस्यों से बात की है। हम और बीजद के सदस्य भी बहस में भाग ले सकते हैं।”

हंगामे को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending