Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुष्का की थी चाहत, करे ‘रैंचो’ से मोहब्बत, मगर ये हो न सका!

Published

on

Loading

मुंबई। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम। फिल्म इंडस्ट्री में अनुष्का का नाम टॉप की एक्ट्रेसेस में शुमार है और हो भी क्यों न अनुष्का ने अपने इस छोटे से करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उनकी वूमेन सेंट्रिक फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं।

अनुष्का शर्मा

साभार इंटरनेट

मंगलवार को अनुष्का का जन्मदिन था। उन्होंने अपने पति विराट कोहली के साथ जन्मदिन बहुत ही सादगी से मनाया। बर्थडे के मौके पर अनुष्का की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।

अनुष्का शर्मा

साभार इंटरनेट

दरअसल, अनुष्का तस्वीर में विराट को किस करती हुई नजर आ रही हैं। खैर, यह तो हो गई अभी की बात लेकिन आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं वो बात थोड़ी पुरानी है।

अनुष्का शर्मा

साभार इंटरनेट

बात मुन्नाभाई फिल्म के समय की है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मुन्नाभाई फिल्म के लीड रोल के लिए अनुष्का ने भी स्क्रीन टेस्ट दिया था। लेकिन बात बन न सकी और फिल्म ग्रेसी सिंह के पास चली गयी।

अनुष्का शर्मा

साभार इंटरनेट

अगर उस समय अनुष्का उस स्क्रीन टेस्ट में पास हो जाती तो उनकी पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की जगह मुन्नाभाई एमबीबीएस होती। बाद में अनुष्का को संजय दत्त के साथ फिल्म ‘पीके’ में काम करने का मौका तो मिला लेकिन वह आमिर खान के अपोजिट थीं।

देखें वीडियोः

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending