Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी साजिश नाकाम, बारामुला हाईवे पर IED बरामद; बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज

Published

on

IED on Srinagar-Baramulla Highway

Loading

श्रीनगर। श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक सिलेंडर IED बरामद किया गया है। IED मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि बम निरोधक दस्ते ने समय रहते ही उसे निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षाबलों ने IED को डिफ्यूज कर एक आतंकी हमले की साजिश पर पानी फेर दिया।

श्रीनगर-बारामुला हाइवे पर दो घंटे बाधित रहा यातायात

आइईडी मिलने से श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग दो घंटे तक यातायात भी अवरुद्ध रहा। अलबत्ता पुलिस ने आइईडी मिलने की पुष्टि नहीं की है और कहा कि एक संदिग्ध वस्तु थी, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया है। यहां मिली जानकारी के अनुसार, यह आइईडी आतंकियों ने श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावेपोरा के निकट लगाया था।

रास्ते से गुजरती है सैंकड़ों गाड़ियां

इस सड़क से सुबह सेना और अर्धसैनिक बलों के वाहनों के अलावा दिनभर सैंकड़ो नागरिक वाहन भी गुजरते हैं। सुबह सड़क की जांच कर रही सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी ने इसका पता लगाया।

रोड ओपनिंग पार्टी ने उसी समय निकटवर्ती पुलिस चौकी को सूचित किया और दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को सावधानी के तौर पर रोक दिया। इसके साथ सेना और पुलिस के बम निरोधक दस्ते भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आइईडी को अपने कब्जे में लेकर निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद ही वहां यातायात सामान्य हुआ।

जम्मू-कश्मीर

जम्मू कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस को झटका, भाजपा में शामिल हुईं पूर्व एमएलसी डॉ. शहनाज गनई

Published

on

Jammu Kashmir former MLC Dr. Shahnaz Ganai joins BJP

Loading

जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस की पूर्व एमएलसी डॉ. शहनाज गनई सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू कश्मीर के पार्टी प्रभारी तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने उनका भाजपा में स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने अनुसूचित जनजातियों और महिलाओं के लिए उनके काम की सराहना की।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शहनाज गनई का भाजपा में जाना नेशनल कांफ्रेंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह नेशनल कॉन्फ्रेंस की पूर्व एमएलसी रह चुकी हैं। वह जम्मू संभाग के जिला पुंछ की रहने वाली हैं। शहनाज नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गुलाम अहमद गनई की पुत्री हैं। उनकी पीर पंजाल क्षेत्र में पकड़ है।

2013 में पंचायत कोटा के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद के लिए चुनी गईं और 2018 में अपना कार्यकाल पूरा किया। गनई ने साल 2019 में नेकां से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही वह कई बार मोदी सरकार की योजनाओं के पक्ष में खड़ी नजर आईं थीं और इनके लिए मोदी सरकार की सरहाना कर चुकी हैं।

भाजपा में शामिल होने के दौरान शहनाज गनई ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकासात्मक प्रयासों ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर क्षेत्र वर्तमान में बड़े पैमाने पर परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है क्योंकि शांति और विकास गतिविधियों ने नई गति पकड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘मैं आज इस भाव के लिए भाजपा नेतृत्व का बहुत आभारी हूं। मैं पीएम मोदी के विकासात्मक प्रयासों से बहुत प्रेरित हूं। देश बड़े पैमाने पर बदलाव देख रहा है जिसमें महिलाओं और किसानों का सशक्तिकरण शामिल है।

साथ ही जम्मू-कश्मीर में शांति और विकासात्मक गतिविधियों ने नई गति पकड़ी है। पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही हैं और पहाड़ी समेत अन्य समुदायों को आरक्षण का लाभ मिला है।’ उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आगामी संसदीय चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए उत्सुक हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हैट्रिक मिलेगी।

Continue Reading

Trending