Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘आदिपुरुष’ पर बढ़ते विवाद के बीच मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस ने प्रदान की सुरक्षा

Published

on

Manoj Muntashir wrote this on Adipurush

Loading

मुंबई। फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर बढ़ते विवाद के बीच अब फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला ने मुंबई पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। मनोज ने इस वक्त खुद को खतरे का अंदेशा जताया है, जिसपर पर अब मुंबई पुलिस ने फैसला लेते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान कर दी है। पुलिस का कहना है कि वो अभी इस मामले की जांच कर रही है।

मालूम हो कि ‘आदिपुरुष’ के कुछ सीन्स के साथ-साथ इसके डायलॉग्स पर खूब विवाद हो रहा है। देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, और फिल्म को बैन किए जाने की मांग हो रही है। मनोज मुंतशिर की मांग पर मुंबई पुलिस विचार कर रही थी, और अब उन्हें सुरक्षा दे दी गई है। मनोज ने जान को खतरा बताया था, और अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मनोज मुंतशिर ने दी थी सफाई

इससे पहले मनोज मुंतशिर ने कई बार अपनी तरफ से सफाई पेश की और आश्वासन दिया कि फिल्म के डायलॉग बदले जाएंगे। मनोज ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और सबकुछ ध्यानपूर्वक किया गया था। उनके मुताबिक, फिल्म में सारे किरदार एक ही भाषा नहीं बोल सकते।

लोगों के अंदर आक्रोश, बैन की मांग

‘आदिपुरुष’ को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है और इसमें प्रभास व कृति सेनन लीड रोल में हैं। जहां प्रभास, भगवान राम के रोल में हैं, तो वहीं कृति जानकी के रोल में हैं। सैफ अली खान, लंकापति रावण और देवदत्त नागे, हनुमान के रोल में बने हैं। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन इसके लिए लोगों के अंदर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending