Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी, चार को घायलकर महिला ने खुद को मारी गोली

Published

on

Loading

कैलिफोर्निया। आतंकवादियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो कभी भी कहीं भी आतंक मचा सकते हैं। अब अमेरिका में भी गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई हैं। हर महीने करीब—करीब दो तीन बार गोलीबारी की खबरें मीडिया में आ जाती हैं। इस बार कैलिफोर्निया में यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी हुई है जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं।

चौकाने वाली बात तो ये है कि गोलीबारी यहां पर एक महिला ने की है। अंत में महिला ने स्वयं को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
सैन ब्रूनो पुलिस चीफ एड बारबेरिनी के मुताबिक यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी करने वाली महिला बंदूकधारी बिल्डिंग के अंदर मृत मिली है। अधिकारी को कहना है कि बंदूकधारी इस महिला ने खुद को गोली मार कर खत्म कर लिया है।

गोलीबारी के दौरान घटनास्थल पर हुई भगदड़ में चार लोगों के घायल होने की खबर है। फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और लोगों को यहां से दूर किया गया। घटनास्थल पर एंबुलेंस के पहुंचते ही पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। इस गोलीबारी के बाद यू-ट्यूब ऑफिस को भी बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में घायल चार लोगों में से एक को बंदूकधारी महिला जानती थी। एक अमेरिकी न्यूज चैनल के अनुसार घायल युवक को संदिग्ध हमलावर महिला शूटर का प्रेमी बताया जा रहा है। गोलीबारी में घायल दो महिलाओं में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरी की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है।

इस पूरी घटना पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने दुखद बताया है। उन्होंने इस गोलीबारी की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने बयान में कहा, ”यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की दुखद घटना को शब्दों में बया नहीं किया जा सकता है। यू-ट्यूब की सीईओ सुसान वोजिकी और मैं इस मुश्किल घड़ी में कर्मचारियों और यू-ट्यूब कम्युनिटी को सपोर्ट करने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।’

पिचई ने पुलिस का शुक्रिया करते हुए कहा कि अब हर किसी को सुसान और यू-ट्यूब टीम के समर्थन में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारी लंच कर रहे थे, तभी गोलीबारी हुई। सुरक्षा कर्मियों ने फौरन कर्मचारियों को बिल्डिंग से बाहर निकाला। इसी के साथ ही हर एक की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending