Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर में तनाव के बाद अमरनाथ यात्रा बहाल

Published

on

कश्मीर में तनाव के बाद अमरनाथ यात्रा बहाल

Loading

कश्मीर में तनाव के बाद अमरनाथ यात्रा बहाल

जम्मू| वार्षिक अमरनाथ यात्रा बुधवार को आखिरकार बहाल कर दी गई। तीर्थयात्रियों के एक अन्य जत्थे को मंगलवार शाम जम्मू से कश्मीर जाने के लिए हरी झंडी दे दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने  बताया, “2,500 तीर्थयात्रियों का एक जत्था कल (मंगलवार) शाम को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।”

उन्होंने बताया, “तीर्थयात्रियों के काफिले की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबल तैनात हैं।” श्री अमरनाथजी श्रायन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने कहा कि अब तक 1,85,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं।

उन्होंने बताया, “अमरनाथ यात्रा के लिए ‘छड़ी मुबारक’ जुलूस कल पहलगाम शिविर पहुंच गया।” उन्होंने आगे कहा, “पहलगाम में पारंपरिक पूजा के बाद ‘छड़ी मुबारक’ यात्रा चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप, शेषनाग और पंचतरणी से होते हुए पवित्र गुफा तक पहुंचेंगे।”

यह 48 दिवसीय यात्रा दो जुलाई को शुरू हुई थी और 17 अगस्त को समाप्त होगी।  इस यात्रा के दौरान प्राकृतिक कारणों से 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending