Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में नीला अलर्ट जारी

Published

on

Loading

images

बीजिंग। चीन में इस सप्ताह कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार को नीले स्तर का अलर्ट जारी किया है। देश में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें सबसे खतरनाक स्तर के लिए लाल, उससे कुछ कम के लिए नारंगी, फिर पीली और सबसे कम के लिए नीले रंग की चेतावनी जारी की जाती है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के मुताबिक, चीन के अधिकांश मध्य और पूर्वी भागों में मंगलवार से शुक्रवार तक तापमान छह डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यांगत्जे नदी के क्षेत्र में सात से आठ किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और तापमान लुढ़कर एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending