Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अक्षरा और खेसारी ने दी भोजपुरी जगत को एक नई उपलब्धि, बॉलीवुड के लिए चुनौती

Published

on

Loading

पटना। भोजपुरी सिनेमा दिन दो गुनी रात चौगुनी प्रगति कर रहा है। भोजपुरी के कुछ अभिनेताओं ने भोजपुरी को विश्व पटल पर पहचान दी है। इन उपलब्धियों में एक उपलब्धि और जुड़ गई। भोजपुरी का सबसे मंहगा गाना खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ शूट किया गया। उन्होंने केवल एक गाने के एक फिल्म बराबर फीस ली है।

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर भोजपुरी फिल्म का सबसे महंगा गाना फिल्माए जाने का दावा किया गया है। यह बताया गया है कि ना सिर्फ गाना भव्य तरीके से फिल्माया गया है बल्कि अक्षरा सिंह ने इस गाने के लिए उतनी ही राशि ली है जितना वह एक फिल्म के लिए लेती हैं। अक्षरा सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म ‘बलम जी लव यू’ के लिए उन्होंने अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ ‘स्पेशल प्रोमोशन सांग’ किया है। उन्होंने गाने के एवज में मिली राशि का खुलासा ना करते हुए कहा कि उन्हें निर्माता आनंद रूंगटा ने मुंहमांगी कीमत दी है।

उन्होंने बताया कि गाने को काफी अच्छी तरह फिल्ममाया गया है, जो जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। उन्होंने निर्देशक प्रेमांशु सिंह का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस गाने के लिए उन्हें चुना। भोजपुरी फिल्म ‘बलम जी लव यू’ में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी प्रमुख भूमिका में हैं।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending