Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

AKK रिपोर्ट: कहीं आपने भी तो धूमिल नहीं कर दी आजादी के मतवाले भगत सिंह की स्मृतियां?

Published

on

Loading

ये दिल उन्हे तहे-ए-दिल से सलाम करता है
जो अपना लहू इस वतन को कुर्बान करता है
कभी भगत कभी खुदीराम तो कभी राजगुरु, सुखदेव जैसा क्रांतिकारी बन
मुश्किल राहों पर भी वो डटकर दुश्मन पे वार करता है
खुद मिटकर वो रोशन जहां करता है
उगता हुआ सूरज भी सबसे पहले उसे प्रणाम करता है- (चारू खरे )

आज देशभर में जोरों-शोरों से भगत सिंह की ११०वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। खबरों में जितना महत्व भगत सिंह को दिया जा रहा है, भगत सिंह को उनकी जयंती पर नमन करने के लिए उतना ही महत्व पीएम मोदी को भी दिया जा रहा है। काश ये महत्व अगर उन्हें हर रोज दिया जाता तो आज उनकी विस्मृतियाँ किन्हीं कोनों में धूल न खा रही होती।

आजादी का वो मतवाला जो सिर्फ अपने दिलों दिमाग की सुनता था। उसका जन्म 27 सितंबर, 1907 को लायलपुर ज़िले के बंगा में (अब पाकिस्तान में) हुआ था। उनका पैतृक गांव खट्कड़ कलाँ  है जो पंजाब, भारत में है। उनके पिता का नाम किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती था। भगत सिंह का परिवार एक आर्य-समाजी सिख परिवार था।  भगत सिंह करतार सिंह सराभा और लाला लाजपत राय से अत्याधिक प्रभावित रहे।

जिस उम्र में आज के युवा अपनी जिंदगी हाथ में स्मार्टफ़ोन और कान में ईयरफोन लगा कर बिता देते है उस उम्र में इस युवा ने अपने खेतों में चाचा अजित सिंह के साथ बंदूके बोना शुरू कर दी थी। आज भी उनकी स्मृतियों का वो वाकया याद आता है जब चाचा अजित सिंह ने भगत से पूछा था- बेटा तुम रोज बंदूके जमीं में क्यों बोते हो।

कहते हैं ‘पूत के पांव पालने में ही दिखाई पड़ जाते हैं’।

पांच वर्ष की बाल अवस्था में ही भगतसिंह के खेल भी अनोखे थे। वह अपने साथियों को दो टोलियों में बांट देता था और वे परस्पर एक-दूसरे पर आक्रमण करके युद्ध का अभ्यास किया करते। भगतसिंह के हर कार्य में उसके वीर, धीर और निर्भीक होने का आभास मिलता था।

चाचा के इस सवाल पर वो मुस्कुराए और बोले- चाचा मैं इन ढेर सारी बंदूकों से इन अंग्रेजों का सफाया कर अपनी मातृभूमि की रक्षा करूँगा उनके इस जवाब ने चाचा अजित को भी चकित कर दिया अब तो वो भी ये बात समझ चुके थे कि भगत सिंह की सच्ची देशभक्ति के आगे उनकी छोटी उम्र का कोई मोल नहीं रह गया था।

उनके चाचा सरदार अजित सिंह ने भारतीय देशभक्त संघ की स्थापना की थी। अजित सिंह के खिलाफ 22 मामले दर्ज हो चुके थे जिसके कारण वो ईरान पलायन के लिए मजबूर हो गए। उनके परिवार ग़दर पार्टी के समर्थक थे और इसी कारण से बचपन से ही भगत सिंह के दिल में देश भक्ति की भावना उत्पन्न हो गयी।

13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह के बाल मन पर बड़ा गहरा प्रभाव डाला। उनका मन इस अमानवीय कृत्य को देख देश को स्वतंत्र करवाने की सोचने लगा। भगत सिंह ने चंद्रशेखर आज़ाद के साथ मिलकर क्रांतिकारी संगठन तैयार किया।

लाहौर षड़यंत्र मामले में भगत सिंह,  सुखदेव और राजगुरू को फांसी की सज़ा सुनाई गई और बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास दिया गया। भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 की शाम सात बजे सुखदेव और राजगुरू के साथ फांसी पर लटका दिया गया। तीनों ने हंसते-हँसते देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया और हम सबको अलविदा कह गए।

भगत सिंह नास्तिक थे वो भगवान में विश्वास नहीं रखते थे द पीपल” में 27 सितम्बर 1931 के अंक में प्रकाशित अंक में भगतसिंह ने ईश्वर के बारे में अनेक तर्क किए हैं। इसमें सामाजिक परिस्थितियों का भी विश्लेषण किया गया है।

खैर मुद्दा ये नहीं है कि भगत सिंह ने इस देश को क्या दिया मुद्दा तो ये है की हम उन्हें और उनकी यादों को क्या दे रहे है? क्या आज का युवा उनके द्वारा दिए गए त्यागों से परिचित है? क्या हम और आप उन्हे उतना ही सम्मान दे रहे है जितने के वो हकदार है?

अगर ये सवाल आप खुद से करें तो शायद जवाब ‘न’ ही होगा क्योंकि सच तो भगत सिंह पर आधारित फिल्म के उस फ़िल्मी डायलाग में छिपा है जिसमें भगत सिंह की भूमिका निभाने वाले भगत सिंह कहते है- ‘ आज ये अंग्रेज हमारे देश को खटमल की तरह चूस रहे है कल इस देश में जो भी सत्ता की गद्दी संभालेगा वो हर कोई इस देश को बर्बादी की राह पर ले जाएगा।

वैसे तो कहने को यह एक फ़िल्मी डायलाग है पर इस डायलाग में छिपी सच की मात्रा का आंकलन हम स्वं ही कर सकते है।

गुजारिश तो बस अब इतनी है कि आज का युवा ऐसे लोगों को देखकर इन क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान, आत्मसमर्पण की स्मृतियों को धूमिल न करें

“उसे यह फ़िक्र है हरदम,
नया तर्जे-जफ़ा क्या है?
हमें यह शौक देखें,
सितम की इंतहा क्या है?- भगत सिंह

इन्कलाब जिंदाबाद

(by charu khare)

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending