Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अखिलेश-मायावती Live: हो गया एलान, इतने सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपा-बसपा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

शनिवार को दोनों पार्टियों के अध्यक्षों ने लखनऊ के होटल ताज में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस वार्ता के बाद दोनों पार्टियों के बीच सीटों का नया फॉर्मूला सामने आ गया है।

दोनों पार्टियां अब 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने वाली सपा ने अब इस बार राहुल की पार्टी से किनारा कर लिया है।

यूपी में बन रहे इस सियासी समीकरण ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस नए महागठबंधन की बीजेपी क्या काट निकालती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending