Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अखिलेश ने 1000 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र बांटे

Published

on

Loading

आगरा| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को आगरा में कौशल मिशन के तहत 800 युवक-युवतियों व आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) से प्रशिक्षण लेने वाले 200 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को नौकरी देना सरकार का काम है, इसलिए सरकार हर विभाग में रिक्तियां निकाल रही हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, “नौकरी देना सरकार की जिम्मेदारी है। हमने प्रदेश में शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित किया। इसके साथ ही हजारों लोगों को पुलिस में नौकरी दी। सरकार ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार लोगों को नौकरी देने का मन बना चुकी है।”

अखिलेश ने कहा, “हमने सभी विभागों में नौकरी निकालने का आदेश दिया है। उप्र में कौशल विकास के तहत भी रोजगार मिलेगा।”

उन्होंने कहा कि उप्र में पूरे देश से अच्छा विकास का काम चल रहा है। हमने एलईडी बांटने में देश के बाकी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में 70 लाख लैपटॉप बांटकर दिखा दिया। बिना लैपटॉप के डिजिटल इंडिया का सपना कैसे पूरा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसानों के लिए स्किल डेवलपमेंट का कार्यक्रम चला रहे हैं। जब फार्म भरे जाते हैं, तब पता चलता है कि कितने बेरोजगार हैं। 45 लाख महिलाओं को सरकार पेंशन दे रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से उप्र में तरक्की का बड़ा रास्ता निकलेगा।

अखिलेश यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, “हम देश की सबसे बड़ी एंबुलेंस सेवा चला रहे हैं। सपा ने उप्र में विकास का काम किया है और हर क्षेत्र में किया है और इसीलिए अन्य राज्यों में भी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है।”

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending