Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

केस दर्ज होने के बाद बिफरे संजय राउत ने कहा- अवैध है महाराष्ट्र सरकार

Published

on

After registering the case, Sanjay Raut said – Maharashtra government is illegal

Loading

मुंबई। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार अवैध है और इसके आदेश मानने वाले अधिकारियों के खिलाफ आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी। संजय राउत का यह बयान उनके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद आया है। बता दें कि राउत के खिलाफ सरकार और लोगों के बीच वैमनस्य बढ़ाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार अवैध

संजय राउत ने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, मुझे लगता है कि यह सरकार अवैध है और अगर कोई सरकारी अधिकारी इस सरकार के आदेश मानता है तो यह गैरकानूनी होगा। आने वाले दिनों में ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।’

राउत के खिलाफ दर्ज हुआ केस

बता दें कि संजय राउत के खिलाफ मुंबई के नाका पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 505(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर राउत के खिलाफ पुलिस और जनता के बीच कलह को बढ़ाने के आरोप में दर्ज की गई है। संजय राउत ने अपने एक बयान में कहा था कि राज्य की मौजूदा सरकार अवैध है और अधिकारियों को इसके आदेश नहीं मानने चाहिए।

बता दें कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र मामले पर दिए अपने फैसले में कहा कि उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट का सामना ही नहीं किया और खुद ही इस्तीफा दे दिया। ऐसे में अदालत इस्तीफा रद्द नहीं कर सकती और ना ही पुरानी सरकार बहाल की जा सकती है। अदालत ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल का उद्धव सरकार से फ्लोर टेस्ट के लिए कहना गलत फैसला था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) अपनी जीत बता रही है।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending