Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगान सुरक्षा बलों ने 37 आतंकवादियों को मार गिराया

Published

on

Loading

काबुल| अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने हेलमंड प्रांत में 37 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, तालिबान आतंकवादियों ने शुक्रवार तड़के नाहरी सराज जिले के आदम खान और रहीम कला इलाकों में अफगान सेना और पुलिस की संयुक्त सुरक्षा चौकियों पर हमला कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद रसूल जजाई ने कहा, “नाटो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हवाई हमलों में अफगान बलों का साथ दिया, जिसके चलते 37 आतंकवादी मारे गए और 14 घायल हुए।”

जजाई ने कहा कि संघर्ष में सुरक्षा बल का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ, जबकि आतंकवादियों के तीन वाहन नष्ट हो गए।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending