Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने की आत्महत्या

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कन्नड़ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने सुसाइड कर लिया है।  सोमवार को बेंगलुरू स्थित अपने आवास पर वह मृत पाई गईं। जानकारी के मुताबिक रमैया काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थीं। बताया जा रहा है कि संध्या किरण आश्रम उनका इलाज चल रहा था। जयश्री के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बता दें कि पिछले साल जयश्री रमैया ने फेसबुक पोस्ट के जरिए डिप्रेशन की जानकारी दी थी। उन्होंने साल 2020 में सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वे डिप्रेशन और इस संसार को क्विट कर रही हैं। इसके बाद से उनके फैन्स और शुभ चिंतक काफी चिंतित हो गए थे।

बाद में उन्होंने लोगों की तसल्ली के लिए लिखा था कि मैं एकदम ठीक हूं और महफूज हूं। सभी को मेरा प्यार. इसके बाद उनके फैन्स को थोड़ी राहत मिली थीं। मगर फैन्स को क्या पता था कि ये राहत बस थोड़े से समय के लिए ही थी। जानकारी के मुताबि‍क जयश्री जिंदगी से जंग हार गईं और उन्होंने जीवन से तंग आकर सुसाइड करने का निर्णय लिया।

Continue Reading

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending