Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

AAP बेवकूफों की फौज, वे पूरे दिन झूठ बोलते हैं: संदीप दीक्षित  

Published

on

Sandeep Dixit arvind kejriwal

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस में दिल्ली में गठबंधन को लेकर तकरार बढ़ता जा रहा है। अलका लांबा के कल दिल्ली की सभी 7 सीटों पर तैयारी करने के बयान के बाद मचा घमासान अभी थमा भी नहीं था कि दिल्ली की पूर्व CM दिवंगत शीला दीक्षित के बेटे व कांग्रेस के दिग्गज नेता संदीप दीक्षित ने आप को बेवकूफों की पार्टी करार दे दिया है। उन्होंने अलका लांबा बचाव भी किया है।

आप बेवकूफों की फौज

संदीप दीक्षित ने एक निजी चैनल के साथ बातचीत में कहा, ‘आम आदमी पार्टी तो बेवकूफों की फौज है… वे पूरे दिन झूठ बोलते हैं ब्लैकमेल करके जीते हैं। जो आदतन इस तरह के काम करने के लिए मजबूर हैं,उनका क्या कर सकते हैं। चुनाव के लिए आपको सभी सीटों पर तैयारी करनी पड़ती है।

अगर हमने नई दिल्ली सीट के लिए तैयारी की और गठबंधन के बाद चांदनी चौक सीट मिल गई, तो हम क्या करेंगे? वे बेवकूफ लोग हैं एक नंबर के। उन्हें न किसी चीज के समझ है। जो आदमी इतना धोखा देता है, उसे लगता है दुनिया उसे धोखा दे रही है। वह खुद धोखेबाज है। टायर फटने पर ऐसा जताते हैं, जैसे गोली चल गई हो।’

अलका का किया बचाव

संदीप ने अलका लांबा का बचाव करते हुए कहा कि कुछ समझो तो आप, तैयारी का क्या मतलब होता है। तैयारी का मतलब होता है कि हमने कैंडिडेट घोषित कर दिए। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि हमने कोई कैंडिडेट घोषित कर दिए। या उनके साथ गठबंधन हो गया है। दिक्कत क्या है न कि वे पूरे दिन झूठ में जीते हैं, झूठ ब्लैकमेल.. और कुछ नहीं है, आदत से जो आदमी इस तरीके का काम करता है उसको कोई क्या कह सकता है।

दिल्ली में हम खुद को सशक्त बनाएंगे

दीक्षित ने कहा कि हमने अपने आपको दिल्ली में सशक्त करने का प्लान बनाया है, तो हम तो सातों लोकसभा सीटों पर खुद को सशक्त करेंगे। 70 विधानसभा सीटों पर सशक्त करेंगे। अपने आपको चुनाव की तैयारी करने का क्या मतलब आपको उदाहरण देता हूं। हम नई दिल्ली सीट पर हैं, हमने तय किया कि हम नई दिल्ली पर लड़ेंगे, पता चला गठबंधन हुआ टीएमसी से हमको नई दिल्ली की जगह चांदनी चौक मिल गई, हमने तैयारी नहीं की फिर हम क्या करेंगे?

AAP पर ताबड़तोड़ हमले

दीक्षित ने आप पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए कहा कि जब हम तैयारी करेंगे तो जाहिर सी बात है कि सातों पर तैयारी होगी। अगर हम तैयारी करेंगे तभी तो दूसरी पार्टी की भी मदद करेंगे। क्या बताऊं आपको, कभी-कभी ऐसा लगता है कि ना किसी चीज की समझ है, न किसी और पर ट्रस्ट है।

दिक्कत क्या है, खुद जो आदमी इतना धोखा देता है दुनिया को, वो समझता है कि हर आदमी उसको धोखा देता है। वो हर शब्द में धोखा ही पढ़ता है क्योंकि वो खुद धोखेबाज है। एक प्रवृत्ति की बात होती है। जैसे कहा जाता है न कि जो बॉर्डर पर लोग लगते हैं, उनको अगर टायर भी फटता है तो ऐसा लगता है कि गोली चली है। इनकी वो प्रवृत्ति है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending