Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड में भी महाशिवरात्रि की धूम

Published

on

बॉलीवुड में भी महाशिवरात्रि की धूम

Loading

बॉलीवुड में भी महाशिवरात्रि की धूम

मुंबई| बॉलीवुड के गलियारों में भी सोमवार को महाशिवरात्रि की धूम देखी जा रही है। लता मंगेशकर, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित और मधुर भंडारकर सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं दी।

महाशिवरात्रि प्रतिवर्ष फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव ज्योतिर्लिग के रूप में अवतरित हुए थे। एक अन्य मान्यता यह भी इसी दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।

बॉलीवुड की हस्तियों ने कहा :

लता मंगेशकर : ओम नम: शिवाय। आप सबको महाशिवरात्रि की मंगल शुभकामनाएं।

हेमा मालिनी : महाशिवरात्रि के अवसर पर मथुरा में हूं। आज भगवान हम सबको अपना आशीर्वाद दें। सबको शिवरात्रि की शुभकामनाएं।

अनुपम खेर : आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं और मुझे जन्मदिन की बधाई। जय हो।

माधुरी दीक्षित : आप सबको महाशिवरात्रि की मंगल शुभकामनाएं। भगवान आप सबको सुख और समृद्धि प्रदान करे।

मधुर भंडारकर : ओम नम: शिवाय। आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। भगवान शिव आप सबको खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें।

एशा गुप्ता : महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

शमिता शेट्टी : सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending