Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आस्ट्रेलिया के औद्योगिकी क्षेत्र में गोलीबारी, 1 की मौत

Published

on

Loading

 

5df27c896c0dbd35e6c5903b009d94da

सिडनी। आस्ट्रेलिया में सिडनी के औद्योगिक क्षेत्र में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि लिए एक बंदूकधारी औद्योगिकी क्षेत्र में घुस आया और उसने गोली बरसानी शुरू कर दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटनास्थल सुबह 10.45 के आसपास आपातकाल सेवा घटनास्थल पर पहुंचा दी गई।आसपास के लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में पांच बार गोली चलने की आवाजें सुनी गईं।पास के एक अन्य व्यावसायिक इकाई के कर्मचारी ने बताया, “पुलिस ने हमें खिड़कियों के पास नहीं जाने की हिदायत दी।”

लोगों को इस क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।गौरतलब है कि दिसंबर 2014 में सिडनी के एक कैफे में एक बंदूकधारी द्वारा 17 लोगों को बंधक बनाने के बाद वहां अलर्ट जारी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending