Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रतिभा को सफलता के लिए समर्थन जरूरी : संगीतकार साजिद

Published

on

प्रतिभा को सफलता के लिए समर्थन जरूरी, संगीतकार साजिद, रियलिटी टेलीविजन शो 'सा रे गा मा पा' में निर्णायक की भूमिका

Loading

प्रतिभा को सफलता के लिए समर्थन जरूरी, संगीतकार साजिद, रियलिटी टेलीविजन शो 'सा रे गा मा पा' में निर्णायक की भूमिका

मुंबई| बॉलीवुड के संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के साजिद का कहना है कि प्रतिभा जरूरी है, लेकिन उसे समर्थन मिलना भी उतना ही जरूरी है। साजिद आगामी रियलिटी टेलीविजन शो ‘सा रे गा मा पा’ में निर्णायक की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। संगीतकार से जब पूछा गया कि किसी व्यक्ति को सफलता हासिल करने के लिए केवल प्रतिभा ही काफी है या समर्थन भी जरूरी है तो उन्होंने आईएएनएस से कहा, “समर्थन भी उतना ही जरूरी होता है। बिना किसी समर्थन के कोई आगे नहीं बढ़ सक ता। हम सबके लिए यह जरूरी होता है।” साजिद-वाजिद का कहना है कि ‘सा रे गा मा पा’ में वे पूर्ण रूप से निष्पक्ष रहने की कोशिश करेंगे।

साजिद ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि निर्णायक के रूप में किसी प्रकार का दबाव रहता है, लेकिन निष्पक्ष बने रहना जरूरी है। अगर आप अपने लिए सच्चे हैं, तो बेहतर तरीके से निर्णय ले पाएंगे और पक्षपात नहीं करेंगे।” इस शो में साजिद-वाजिद के अलावा प्रीतम चक्रवर्ती और मीका सिंह भी निर्णायक के रूप में नजर आएंगे, जो प्रतिभागियों के कौशल को पहचानेंगे और उसे तराशेंगे। शो का प्रसारण 26 मार्च से शुरू होगा। इसके मेजबान आदित्य नारायण होंगे।

Continue Reading

प्रादेशिक

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन गिरफ्तार, हत्या के आरोपी से लगातार संपर्क में थे

Published

on

Loading

मुंबई। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन थुगुदीपा को पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें मैसूर में पुलिस ने गिरफ्तार किया जिन्हें बेंगलुरु लाया गया है। हत्या की जांच में दर्शन का नाम तब सामने आया जब पुलिस को पता चला कि वह चित्रदुर्ग की मूल निवासी रेणुका स्वामी की हत्या के एक आरोपी के साथ लगातार संपर्क में था।

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि जांच अधिकारी फिलहाल दर्शन से पूछताछ कर रहे हैं, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर दर्शन को 9 जून को कामाक्षीपालया पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता चित्रदुर्ग की रहने वाली है। वह करीब 33 साल की है, उसका नाम रेणुका स्वामी है।

कमिश्नर दयानंद ने यह भी बताया कि व्यापक जांच के तहत पुलिस ने मामले के सिलसिले में एक्टर के सुरक्षाकर्मियों सहित दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। रेणुका स्वामी की मौत की परिस्थितियों के बारे में विवरण अभी भी साफ नहीं है। सितंबर-अक्टूबर 2011 में, एक्टर ने विजयलक्ष्मी पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद एक महीना जेल में बिताया। बाद में दंपति ने समझौता कर लिया और 2013 में दर्शन को बरी कर दिया।

Continue Reading

Trending