Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एमएच370 का संदिग्ध मलबा जांच के लिए आस्ट्रेलिया ले जाया जाएगा

Published

on

Loading

Malaysia_MH370_2859611k

केनबरा। मोजाम्बिक के समुद्री तट पर मिले एक विमान के मलबे को जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाएगा, जिसके बारे में अनुमान जताया जा रहा है कि यह मलेशिया के लापता विमान एमएच370 का हो सकता है। 

आस्ट्रेलिया के बुनियादी ढांचे एवं परिवहन मंत्री डारेन चेस्टर ने गुरुवार को कहा कि यह मलबा धातु का एक मीटर लंबा टुकड़ा है, जो मोजांबिक तट पर मिला।मंत्री ने कहा, “इस मलबे को आस्ट्रेलिया लाया जाएगा, जहां आस्ट्रेलिया और मलेशिया के अधिकारियों सहित अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ इसकी जांच करेंगे।”

मोजाम्बिक के इनहांबाने प्रांत के विलान्कुलोस तट पर तीन दिन पहले एक स्थानीय मछुआरे ने यह मलबा देखा था। उस वक्त उसके साथ एक अमेरिकी पर्यटक भी थे। उन्होंने इसे बुधवार को मोजाम्बिक राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संस्थान को सौंप दिया।

पिछले साल ला रियूनियन द्वीप पर एक विमान का पंख भी मिला था, जिसके बाद में एमएच370 के होने की पुष्टि की गई। गौरतलब है कि आठ मार्च, 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच370 लापता हो गया था, जिसमें 239 लोग सवार थे। विमान के लापता होने के दो साल बाद भी दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में चल रहे खोज अभियान के बावजूद किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सका है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending