Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिल गेट्स दुनिया के सबसे दौलतमंद व्यक्ति, मुकेश अंबानी 36वें

Published

on

bill gates mukesh ambani

Loading

bill gates mukesh ambani

न्यूयॉर्क। 75 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स ने दुनिया के सबसे दौलतमंद व्यक्ति का तमगा बनाए रखा है। फोर्ब्स पत्रिका ने वर्ष 2016 के अरबपतियों की वार्षिक सूची में 84 भारतीयों को स्थान दिया है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी 36वें स्थान के साथ भारतीयों में शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स की इस वर्ष की सूची में 1810 अरबपति हैं। बिल गेट्स लगातार तीसरे साल इस सूची में पहले स्थान पर हैं। बीते 22 साल में वह 17वीं बार इस सूची में पहले पायदान पर रहे हैं, उनकी कुल संपत्ति में 4.2 अरब डॉलर की गिरावट के बावजूद उन्होंने पहला स्थान हासिल किया।

फोर्ब्स पत्रिका की वर्ष 2016 के अरबपतियों की वार्षिक सूची जारी

सूची में स्पेन के अरबपति एमानसियो ओर्टेगा दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे नंबर पर बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे हैं। मेक्सिको केकार्लोस स्लिम चौथे तथा अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को पांचवां स्थान मिला है। इस सूची के अनुसार मुकेश अंबानी भारत के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर प्रभावित हुए हैं। पत्रिका ने मुकेश अंबानी को 20.6 अरब डॉलर (करीब एक लाख 39 हजार करोड़ रुपये) की कुल पूंजी के साथ सूची में 36वें स्थान पर रखा है। भारत के जिन 84 दौलतमंदों ने इस सूची में जगह बनाई है उनमें दिलीप सांघवी 44वें, विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 55वें, एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नाडर 88वें स्थान पर हैं। इसके अलावा लक्ष्मी निवास मित्तल, गौतम अडानी, सावित्री जिंदल और एनआर नारायणमूर्ति भी इस सूची में शामिल हैं।

मनोरंजन

AK-47 से था सलमान को मारने का प्लान, पाकिस्तान से हथियार मंगवाने वाले लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटर गिरफ्तार

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर मारने की प्लानिंग रची गई थी। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा कि सलमान के घर फायरिंग वाली घटना से एक महीने पहले सलमान को मारने का प्लान बनाया गया था, लेकिन शूटरों के पास समय से हथियार न पहुंचने के कारण उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।

जेल में बंद गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई, कनाडा में रहने वाला उसका चचेरा भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बरार, इन तीनों ने पाकिस्तान स्थित हथियार सप्लायर से एके-47, एम-16 और एके-92 समेत कई अत्याधुनिक हथियार मंगवाए थे। प्राथमिक पूछताछ में शूटरों ने अजय कश्यप नामक शख्स के बारे में बताया है, जो पाकिस्तान में रहने वाले डोगा नाम युवक के संपर्क में थे। उसके जरिए पाकिस्तान से M-16, AK-47 और AK-92 खरीदने का प्लान था। इन चारों ने सलमान खान के फार्म हाउस और शूटिंग प्लेस की रेकी की थी।

शूटरों के नाम धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना, रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान बताए जा रहे हैं। बता दें कि अप्रैल महीने में सलमान खान पर हमला करने की कोशिश हुई थी, लेकिन पुलिस ने उस कोशिश को नाकाम कर दिया था। मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है।

आपको बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल को सलमान के घर पर लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों ने फायरिंग की थी। सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने सलमान खान ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 

Continue Reading

Trending