Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘मैड मैक्स..’ को ‘बेस्ट कॉस्ट्यूम, प्रोडक्शन डिजाइन, मेकअप एंड हेयरस्टाइल’ के लिए ऑस्कर

Published

on

'मैड मैक्स..' को 'बेस्ट कॉस्ट्यूम, प्रोडक्शन डिजाइन, मेकअप एंड हेयरस्टाइल' के लिए ऑस्कर

Loading

'मैड मैक्स..' को 'बेस्ट कॉस्ट्यूम, प्रोडक्शन डिजाइन, मेकअप एंड हेयरस्टाइल' के लिए ऑस्कर

लॉस एंजेलिस| अमेरिका के लॉस एंजेलिस में जारी 88वें अकादमी ऑस्कर पुरस्कार समारोह में ‘मैड मैक्स : फ्यूरी रोड’ की टीम उस वक्त बेहद खुश नजर आई, जब फिल्म को ‘बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया है। लेस्ले वांडरवॉल्ट, एल्का वार्डेगा और डैमियान मार्टिन को फिल्म ‘मैड मैक्स : फ्यूरी रोड’ में ‘बेस्ट हैयर एंड मेकअप स्टाइलिंग’ के लिए ऑस्कर से नवाजा गया।

इस फिल्म में टॉम हार्डी, चार्लीज थेरॉन, निकोलस हॉल्ट, हुग केस बेर्ने, रोसी हुटिंगटोन विटेले मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending