Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ताज नगरी : शीत लहर से कम हुए पर्यटक

Published

on

Loading

आगरा| पूरे उत्तर भारत के शीत लहर की चपेट में होने की वजह से ताज महल आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई है। कोहरे की घनी चादर में लिपटी ताज नगरी में दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के दृश्यता घटकर शून्य हो गई। घने कोहरे की वजह से वाहन कछुए की रफ्तार से आगे बढ़े।

मौसम विज्ञानियों ने आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु तक पहुंचने की आशंका जताई है।

कोहरे की वजह से ताज एक्सप्रेस रद्द कर दी गई और दर्जनों अन्य ट्रेनें कई घंटों की देरी से आगरा छावनी स्टेशन पहुंचीं।

ताज महल के आसपास कुछ पर्यटक शॉल में लिपटे और ठंड से ठिठुरते नजर आए।

जिला मजिस्ट्रेट पंकज कुमार ने सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे के बाद कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। ईसाई मिशनरी स्कूल क्रिसमस के मद्देनजर पहले ही बंद कर दिए गए हैं।

जिला कृषि विभाग ने कहा है कि गेहूं की फसल के लिए तापमान में आई यह गिरावट फायदेमंद है, लेकिन आलू की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश

यूपी में बीजेपी को लगे झटके पर आया सीएम योगी का रिएक्शन, कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी का प्रदर्शन पहले के मुकाबले खराब रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अकेले दम पर 303 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन इस बार वह सिर्फ 240 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी है। इस तरह वह पिछली बार के अपने आंकड़े से 63 सीटें पीछे रह गई है। हालांकि एनडीए की अगुवाई में उसने सरकार बनाने के लिए जरूरी 272 सीटों का आंकड़ा हासिल कर लिया है।

बीजेपी को पिछली बार से जो 63 सीटें कम मिली हैं, उसमें से 29 सीटों का नुकसान तो उसे अकेले उत्तर प्रदेश में हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में अपने दम पर 62 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन इस बार पार्टी 33 सीटें ही जीत सकी है।

उत्तर प्रदेश के प्रदर्शन को इसलिए बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां काफी ताकत लगाई थी। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार किया था। लेकिन बावजूद इसके उत्तर प्रदेश से आने वाले मोदी सरकार के 6 मंत्रियों को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। इसमें अमेठी से चुनाव हारने वाली स्मृति ईरानी का नाम प्रमुख हैं।

सीएम योगी का आया रिएक्शन

यूपी में पार्टी के लगे झटके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना पहला रिएक्शन दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत की जनता-जनार्दन ने लगातार तीसरी बार NDA को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया है। अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में NDA को पूर्ण बहुमत का जनादेश प्राप्त हुआ है। यह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति, नेतृत्व और निर्णयों पर देश की जनता के विश्वास की मुहर है। सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। परिवार भाव के साथ जुटे भाजपा-एनडीए गठबंधन के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं जनता-जनार्दन का आभार! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending