Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर में अलगाववादियों ने बुलाया बंद, जनजीवन प्रभावित

Published

on

Loading

369530-sopore-police700

श्रीनगर| जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एस. ए. आर. गिलानी की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को अलगाववादियों द्वारा बुलाए गए सामान्य बंद से घाटी में जनजीवन प्रभावित है। घाटी और यहां के अन्य कस्बों और शहरों में दुकानें, सार्वजनिक परिवहन और अन्य व्यवसाय बंद हैं। अंतर-जिला परिवहन भी बंद है।

अलगाववादियों ने जेएनयू के छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए बंद का आह्वाहन किया है।जेएनयू के कुछ छात्रों को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की याद में विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। नौ फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में कई छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाए थे। अफजल को वर्ष 2013 में फांसी दी गई थी।

इसके साथ ही गिलानी को राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। श्रीनगर और अन्य जिलों में बंद के कारण सार्वजनिक परिवहन की अनुपलब्धता के चलते बैंकों, डाकघरों और सरकारी कार्यालयों में लोगों की उपस्थिती भी कम है।

कश्मीर विश्वविद्यालय में शनिवार को स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई।कानून और व्यवस्था की स्थिति की वजह से रेलवे अधिकारियों ने उत्तरी कश्मीर बारामुला कस्बे और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बे के बीच सभी सेवाओं को बंद कर दिया है।

श्रीनगर के संवेदनशील इलाकों और अन्य कस्बों तथा शहरों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने श्रीनगर में जनता और वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं लगाया है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending