Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

डब्ल्यूएचओ प्रमुख जीका के प्रकोप का मूल्यांकन करने ब्राजील पहुंचीं

Published

on

डब्ल्यूएचओ प्रमुख जीका के प्रकोप का मूल्यांकन करने ब्राजील पहुंचीं

Loading

डब्ल्यूएचओ प्रमुख जीका के प्रकोप का मूल्यांकन करने ब्राजील पहुंचीं

संयुक्त राष्ट्र| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की प्रमुख मार्गरेट चान जीका वायरस की स्थिति और उससे निपटने के तरीकों का मूल्यांकन करने ब्राजील गई हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यहां मंगलवार को एक दैनिक समाचार ब्रीफिंग में कहा कि मार्गरेट पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की निदेशक करिस्सा एटीने के साथ ब्राजील दौरा कर रही हैं।

दुजारिक ने कहा कि उन्हें इस दौरे के दौरान ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ से मुलाकात करनी है और नेशनल सेंटर फॉर रिस्क एंड डिजास्टर मैनेजमेंट का दौरा करना है।

यह दौरा पूर्वोत्तरी ब्राजील में नवजात बच्चों में माइक्रोसेफेली के मामलों की संख्या में इजाफा होने के बाद किया जा रहा है।

डब्ल्यूएचओ ने अभी भी इस बात पर चेताया है कि नवजात बच्चों व माइक्रोसेफेली के बीच की कड़ी और जीका वायरस के प्रकोप को बेहतर तरीके से समझने के लिए और जांच-पड़ताल करने की जरूरत है।

ब्राजील में माइक्रोसेफेली के 4,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 400 से ज्यादा की पुष्टि हो चुकी है।

 


																											

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending