Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तो सेक्सुअल कुंठा के कारण हिटलर ने तबाह किया यूरोप!

Published

on

हिटलर की सेक्‍सुअल कुंठा, हिटलर ने तबाह किया यूरोप, गुप्तांग में हाइपोस्पेडियस, किताब 'हिटलर लास्ट डे: मिनट बाइ मिनट', तानाशाह हिटलर में मर्दानगी की कमी, इतिहासकार जौनतन मायो और एमा क्रेगी, हिटलर का लिंग बेहद छोटा

Loading

बर्लिन। सेक्स में असफलता का असर जीवन में कहां तक पड़ सकता है इसे तानाशाह एडोल्फ हिटलर की जिंदगी से समझा जा सकता है। इतिहासकारों की मानें तो दुनिया का यह सबसे क्रूर तानाशाह अपनी सेक्सुअल कुंठा की भरपाई अपनी लड़ाइयों में करता था, वैसे भी हिटलर की सेक्शुअल लाइफ को लेकर काफी विवाद है। लंबे समय से यह संदेह किया जाता रहा है कि तानाशाह हिटलर में मर्दानगी की कमी थी इसलिए वह अपने पौरुष के प्रदर्शन की भरपाई लड़ाइयों में करता था। आशंका जताई जाती है कि इसीलिए उसने यूरोप को तबाह करके रखा। कई लोगों का मानना है कि हिटलर अपने गुप्तांग में हाइपोस्पेडियस से जूझ रहा था इसलिए वह सेक्स से डरता था। इस विवाद को नई किताब ‘हिटलर लास्ट डे: मिनट बाइ मिनट’ से और हवा मिली है। हिटलर के अंडकोष को लेकर खेल के मैदान में बच्चो द्वारा उड़ाए जाने वाले मजाक से आधी कहानी ही सामने आई थी। एक किताब का दावा है कि जर्मनी के इस नेता का लिंग बेहद छोटा था।हिटलर की सेक्‍सुअल कुंठा, हिटलर ने तबाह किया यूरोप, गुप्तांग में हाइपोस्पेडियस, किताब 'हिटलर लास्ट डे: मिनट बाइ मिनट', तानाशाह हिटलर में मर्दानगी की कमी, इतिहासकार जौनतन मायो और एमा क्रेगी, हिटलर का लिंग बेहद छोटा

हिटलर हाइपोस्पेडियस से पीड़ित था। इससे पीड़ित होने के बाद पुरुषों में मर्दानगी के गुण कम हो जाते हैं। इतिहासकार जौनतन मायो और एमा क्रेगी ने यह दावा किया है। किताब, ‘हिटलर लास्ट डे: मिनट बाइ मिनट’ में उसके मेडिकल रेकॉर्ड के आधार पर पुष्टि की गई है कि हिटलर का लिंग विकृत था। इसमें पीड़ित जब पेशाब करता है तो लिंग के अलग छिद्र से पेशाब निकलता है। ऐसा मेन छिद्र से नहीं होता। हालांकि सोमवार को इतिहासकारों ने इस दावे में संशोधन भी किया। क्रेगी ने द इंडिपेंडेंट को दिए इंटरव्यू में कहा कि हाइपोस्पेडियस के कारण हिटलर के छोटे लिंग होने का कयास है। क्रेगी ने कहा कि मेरे पास वैसा कोई सबूत नहीं है जिससे कह सकूं कि हिटलर का लिंग विकृत था।

हिटलर के लिंग में विकृति की बात उस दावे के दो महीने बाद आई है जिसमें जर्मन इतिहासकारों ने कहा था कि हिटलर का एक ही अंडकोष था। मायो और क्रेगी ने लिखा है कि हिटलर अपने गुप्तांग में दो तरह की समस्या से जूझ रहा था- एक तो उसका दूसरा अंडकोष उतरा नहीं और दूसरा वह हाइपोस्पेडियस से पीड़ित था। इसमें मूत्रामार्ग लिंग की दूसरी तरफ से खुलता है। इस खोज के बाद नया तर्क दिया जा सकता है कि कथित रूप से हिटलर इसीलिए नंगा होना से डरता था। इसके बाद हिटलर की सेक्स लाइफ को लेकर भी नई बहस शुरू हो सकती है। हिटलर की जीवनी लिखने वाले ब्रिटिश इतिहासकार इयन खेर्शव ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में पैदा होने वाला यह नाजी नेता सेक्शुअल संबंध बनाने से बचता था। उसे लगता था कि कहीं वह किसी तरह के इंफेक्शन से पीड़ित न हो जाए। हालांकि इसके सबूत भी हैं कि हिटलर ने अपने जीवन में कई महिलाओं से रोमैंटिक संबंध रखे। इनमें ईवा ब्राउन भी थीं। इन्होंने 30 अप्रैल, 1945 को खुदकुशी कर ली थी। एक जर्मन जीवनी लेखक ने दावा किया है इस कपल की सेक्शुअल लाइफ अच्छी थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending