Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

समझौता एक्सप्रेस सेवा गुरुवार से होगी बहाल

Published

on

समझौता एक्सप्रेस सेवा गुरुवार से होगी बहाल

Loading

समझौता एक्सप्रेस सेवा गुरुवार से होगी बहाल

इस्लामाबाद| हरियाणा में जाट आंदोलन के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली रेल सेवा को ‘समझौता एक्सप्रेस’ गुरुवार से बहाल कर दिया जाएगा। पाकिस्तान रेलवे ने इसकी जानकारी दी।

हरियाणा में जाट समुदाय के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दोनों देशों के बीच रेल और बस सेवाएं रद्द कर दी गई थी।

पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम के लाहौर कार्यालय के अधिकारियों के हवाले से ‘डॉन ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद दोस्ती बस सेवा को बहाल किया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया, “भारतीय रेल प्रशासन ने हमें सूचित किया है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश मार्ग पर एक विशेष रेल सेवा शुरू की है, जो 1,000 से अधिक यात्रियों को दिल्ली से चंडीगढ़ ले जाएगी।”

गौरतलब है कि सोमवार को समझौता एक्सप्रेस के लिए लगभग 200 यात्रियों ने अपनी सीटें आरक्षित कराई है।

अधिकारी ने बताया, “सोमवार के लिए यात्रियों को जारी की गई टिकटें अगली यात्रा के लिए वैध रहेंगी।”

इस रेल की क्षमता 500 यात्रियों को ले जाने की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending