Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : सर्द हवा और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अधिकांश हिस्सों में शनिवार को भी सर्द हवाएं चल रही हैं और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में शीतलहर का असर बढ़ने का अनुमान जताया है। राज्य में आसमान पर बादलों की आवाजाही के कारण धूप खिलकर नहीं निकल पा रही है, वहीं सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। रात और सुबह के समय छाए कोहरे से दृश्यता प्रभावित हुई है।

इधर, शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8़ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 8़ 6 डिग्री, ग्वालियर का 9़ 1 डिग्री तथा जबलपुर का 8़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

भोपाल का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21़ 2 डिग्री, ग्वालियर का 21़ 9 डिग्री तथा जबलपुर का अधिकतम 22़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending