Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ कांग्रेस पहुंची सुप्रीम कोर्ट

Published

on

अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन, कांग्रेस पहुंची सुप्रीम कोर्ट, अरुणाचल के मुख्यमंत्री नाबाम तुकी, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी

Loading

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ कांग्रेस ने आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अरुणाचल के मुख्यमंत्री नाबाम तुकी ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, भारत सरकार को कोर्ट के आदेश का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे और फैसला जनता करेगी। उधर, अरुणाचल के सीएम नाबाम तुकी 10 जनपथ पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अरुणाचल का मामला राजनीतिक रूप से कांग्रेस पार्टी के आंतरिक संघर्ष का विषय है। कांग्रेस को इस मामले में राजनीतिक बयान देने से बचना चाहिए। मामला सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक पीठ के समक्ष लंबित है।

बताते चलें कि अरुणाचल प्रदेश में पिछले साल दिसंबर से राजनीतिक संकट बना हुआ है। 16 दिसंबर को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के 21 बागी विधायकों ने सरकार का साथ छोड़ दिया। विधानसभा में कांग्रेस के पास 42 विधायक थे। इन बागी विधायकों ने 11 भाजपा और दो स्वतंत्र विधायकों के साथ मिलकर विधानसभा से बाहर एक बैठक कर विधानसभा अध्यक्ष नाबाम रेबिया के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पारित कर दिया। इसके एक दिन बाद एक स्थानीय होटल में बैठक कर विधायकों ने मुख्यमंत्री नाबाम तुकी को सत्ता से बेदखल करने का प्रस्ताव पारित कर दिया। हालांकि गुवाहाटी हाई कोर्ट ने दखल करते हुए दोनों फैसलों को अवैध ठहरा दिया। केंद्रीय कैबिनेट ने इस संवैधानिक संकट में विधानसभा को निलंबित रखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की है। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर ने केंद्र को भेजी अपनी रिपोर्टो में राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की बात कही है। राज्य में स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि कई बार राजभवन तक का घेराव किया गया। यहां तक कि प्रदेश सरकार ने राज्यपाल द्वारा कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर लिखे पत्रों तक का जवाब नहीं दिया।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending