Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया : 8 बच्चों की हत्या, नहीं मिला कोई संदिग्ध 

Published

on

Loading

केनबरा| आस्ट्रेलिया के केर्न्‍स शहर में शुक्रवार को एक घर में आठ बच्चों की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। अब तक घटना में कोई संदिग्ध सामने नहीं आया है। मारे गए सभी बच्चों की उम्र 18 महीने से 15 साल के बीच है। घर में एक महिला भी घायल अवस्था में मिली है।

केर्न्‍स पोस्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा, “अभी तक किसी पर संदेह नहीं है। यह कहना जल्दबाजी होगी। अस्पताल में भर्ती घायल महिला इनमें से अधिकांश बच्चों की मां हैं।” पुलिस को अभी औपचारिक रूप से बच्चों की पहचान करनी है। इस घटना के विरोध में करीब 50 लोगों ने बच्चों की याद में कैंडल मार्च पर निकला।

पुलिस ने बताया कि उन्हें हत्या के मामले में किसी अन्य की तलाश नहीं है और न ही कोई मामला दर्ज किया गया है।

बच्चों की हत्या की जानकारी तब मिली जब घर पहुंचे एक युवक ने घायल महिला को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस महिला से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने इस घटना को घोर अपराध करार दिया है और घटना पर दुख जाहिर किया।

प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा, “सभी मातापिता इस घटना से आहत और सदमे में हैं। यह हमारे देश के लिए परीक्षा की घड़ी है। आज रात, बच्चों के लिए प्रार्थनाएं की जाएंगी।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending