Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सिडनी में आतंकवाद-रोधी छापेमारी

Published

on

Loading

सिडनी| आस्ट्रेलिया की आतंकवाद निरोधी पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मार्टिन प्लेस में एक व्यक्ति को जान से मारने की घटना की साजिश करने वाले व्यक्ति से संबंधित सिडनी के पांच घरों में शुक्रवार को छापेमारी की गई। पुलिस ने आस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कमीशन को बताया कि हालांकि इसी स्थान पर इस सप्ताह भी एक कैफे में लोगों को बंधक बनाने की घटना हुई, लेकिन दोनों का एक-दूसरे से संबंध नहीं है।

, आतंकवाद निरोधी अभियान ‘एप्पलीबी’ के तहत इससे पहले सितंबर में सिडनी में बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई थी।

ताजा छापेमारी में कोई आरोप निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन कंप्यूटर और हथियार जब्त किए गए हैं।

ताजा छापेमारी में शामिल घरों में एक घर 22 वर्षीय अमरजान अजारी का भी है, जिसे सितंबर की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया था।

अजारी कथित तौर पर मार्टिन प्लेस पर एक व्यक्ति को गला रेंतकर मारने की साजिश कर रहा था। साथ ही उसकी योजना सीरिया और इराक में आईएस से जुड़ने के इच्छुक ऑस्ट्रेलियाई मुस्लिम चरमपंथियों को वित्तीय सहयोग प्रदान करने की भी थी।

‘सेवेन न्यूज’ के मुताबिक, अजारी सितंबर में लगाए गए आरोपों के मामले में शुक्रवार को सिडनी की एक अदालत में वीडियो लिंक के माध्यम से पेश हुआ।

अजारी न्यू साउथ वेल्स सुपरमैक्स जेल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अदालत के सामने पेश किया गया। इस जेल में राज्य के खूंखार अपराधियों और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े अपराधियों को रखा जाता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending